फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   76 companies took land in handicrafts park near noida airport

हस्तशिल्प पार्क में 76 कंपनियों ने ली जमीन

Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
76 companies took land in handicrafts park near noida airport
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-29 में बसाए जा रहे हस्तशिल्प पार्क में 76 कंपनियों को भूमि आवंटित कर दी गई है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क में ये कंपनियां 403 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 22,144 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश के पहले हस्तशिल्प पार्क को सरकार एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यीडा के सेक्टर-29 में 50 एकड़ भूमि 76 कंपनियों को आवंटित कर दी गई है। पार्क में देसी और विदेशी हस्तशिल्प कारोबारियों को उत्पाद बनाने, प्रदर्शित करने और बेचने के लिए कार्यशाला, कारखाने व आउटलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। एक जिला एक उत्पाद योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प का संरक्षण करना और राज्य के कारीगरों को रोजगार प्रदान करना है।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने ली जमीन
लकड़ी, धातु और संगमरमर का कारोबार करने वाले विकास एक्सपोर्ट को अपना कारोबार स्थापित करने के लिए 5000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। वहीं, द सिल्क फैक्ट्री, नारायण क्रिएशन, वजीर चंद एंड कंपनी, द्वार फुटवियर इंडस्ट्रीज और स्पेशलिस्ट होम कॉन्सेप्ट आदि को जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे मिलेंगे प्रसिद्ध उत्पाद
यीडा के निवेश प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि यह पार्क लोगों को एक ही छत के नीचे यूपी के सभी प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पाद मुहैया कराने का मौका देगा। वहीं, उद्यमियों को अपने उत्पादों को बेचने, कच्चा माल उपलब्ध कराने आदि के लिए एक बड़ा बाजार प्रदान करेगा। इससे हस्तशिल्प व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, यूपी के हस्तशिल्प उत्पाद के दूसरे देशों में निर्यात में भी आसानी होगी। हस्तशिल्प पार्क बनकर तैयार होने में लगभग एक साल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed