फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   750 kg of paneer and 300 kg of mawa were destroyed.

Noida News: 750 किलो पनीर और 300 किलो मावा कराया नष्ट

Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
750 kg of paneer and 300 kg of mawa were destroyed.
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार रात एक बजे कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ से लाए गए पनीर को जब्त कराकर नष्ट कराया। वहीं चौपला में पकड़े गए मावा को मिलावट के शक में नष्ट कराया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि यूपी गेट साहिबाबाद पर मंगलवार रात से ही तैनात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रात एक बजे अलीगढ़ के शिव डेरी गणेशपुर से छह ड्रम पनीर लेकर आ रहे पनीर जब्त किए और उसके दो नमूने भरे। उसके बाद अस्वच्छ तरीके से रखे गए, पुराने स्टॉक और मिलावट के संदेह पर 750 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया गया। इसके अलावा चौपला घंटाघर पर मेरठ निवासी से छह बोरियों में 300 किलोग्राम मावा लाया जा रहा था उसका नमूना संग्रहित करके मावे को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग 17 नमूने एकत्र किए गए और पूरे अभियान में 126 नमूने एकत्र करके लखनऊ लैब जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed