फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   75 week long azadi ka amrit mahotsav to be observed in institutions

आईआईटी, आईआईएम व विश्वविद्यालयों में मनेगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
75 week long azadi ka amrit mahotsav to be observed in institutions
नई दिल्ली। देश अगले साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। केंद्र सरकार ने आजादी के जश्न पर 75 हफ्ते तक कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला लिया है। इसी के तहत आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ नामक कार्यक्रम 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक चलेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने इस संबंध में राज्यों, विश्वविद्यालयों और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि समारोह का शुभारंभ 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पूर्व यानी 12 मार्च 2021 को प्रस्तावित है। इस दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक ‘नमक सत्याग्रह’ की 91वीं वर्षगांठ भी है।
विज्ञापन

इस महोत्सव को मनाने के पीछेेे भारत को 2047 के लिए एक दृष्टिकोण पैदा करना है। इसमें विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश को तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत के अपरिचित स्थानों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया जाएगा। सभी संस्थानों को इसके तहत योजना बनानी होगी। इसमें 1947 की उपलब्धियों को कार्यक्रमों में शामिल कर 2047 से जोड़ा जाएगा। समारोह के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की याद दिलाना और संबंधित अपरिचित स्थानों की छात्रों को जानकारी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed