{"_id":"68b85b0c7291e18c4b038d12","slug":"75-thousand-students-voted-so-that-guruji-could-get-amar-ujala-teacher-award-grnoida-news-c-1-gnd1002-3360799-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 75 हजार छात्रों ने किया मतदान ताकि गुरु जी को मिले अमर उजाला शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 75 हजार छात्रों ने किया मतदान ताकि गुरु जी को मिले अमर उजाला शिक्षक सम्मान
विज्ञापन
स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने लंबी कतारों में लगकर किया वोट
1,500 से ज्यादा शिक्षकों के लिए पड़े वोट
176 स्कूलों ने वोटिंग प्रक्रिया में लिया हिस्सा
07 अगस्त से स्कूलों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 अपने प्रिय शिक्षक को दिलाने के लिए 75 हजार से ज्यादा छात्रों ने मतदान किया। इस दौरान डेढ़ हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए वोट पड़े। स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने वोट किया। इसके लिए उनमें जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पिछले वर्ष के आयोजन को देखकर अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए शिक्षकों में भी उत्साह रहा। इस बार आखिरी दिन तक कई स्कूलों ने आवेदन किया। इसके लिए सात अगस्त से स्कूलों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
स्कूलों की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक-एक दिन में 15 से ज्यादा स्कूलों में वोटिंग कराई गई। इस बार इसमें 176 स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधकों भी सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान स्कूलों की लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया। वोट देने के लिए लैब के बाहर छात्रों की लंबी कतारें लगीं। स्कूलों में सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। पिछले वर्ष 8 से 12वीं कक्षा के छात्रों को वोटिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया था।
इस प्रक्रिया में छात्रों को मतदान करने का अनुभव भी मिला। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों को दूर रखा गया ताकि निष्पक्ष तरीके से वोटिंग हो सके। इसके लिए स्कूलों की ओर से भी पूरा सहयोग दिया गया। हालांकि जिन-जिन शिक्षकों ने नामांकन किए थे उन्होंने वोटिंग से पहले अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मतदान के बाद छात्रों की अंगुली पर स्याही का निशान लगाया गया। जैसे ही छात्रों की अंगुली पर स्याही लगी तो उनके चेहरे की चमक बढ़ गई। परिणाम आने के बाद विजेता शिक्षकों ने जश्न भी मनाया। कई स्कूलों में विजेता शिक्षकों ने मिठाई तक बांटी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मतदान में बरती गई गोपनीयता
अमर उजाला के शिक्षक सम्मान समारोह की स्कूल स्तर पर खूब प्रशंसा की जा रही है। निष्पक्ष तरीके से वोटिंग प्रक्रिया बहुत पसंद आई। इससे छात्रों ने निष्पक्ष होकर अपने पसंद के शिक्षक को वोट दिया। कई छात्रों को वोटिंग प्रक्रिया में पहली बार शामिल होने का मौका मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रों के लिए रहा नया अनुभव
प्रिय शिक्षक को चुनना, छात्रों के लिए नया अनुभव रहा। कुछ स्कूलों ने पिछले वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन इस बार बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल शामिल हुए जिन्होंने पहली बार इसमें हिस्सा लिया।