फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   75% attendance will be mandatory, the board has issued guidelines.

Noida News: 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Wed, 03 Jun 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
75% attendance will be mandatory, the board has issued guidelines.
जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ परिषद का पोर्टल होगा सक्रिय
विज्ञापन

निर्धारित उपस्थिति पूरी न करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। बोर्ड ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ परिषद का पोर्टल सक्रिय होगा, जिस पर कक्षा नौ के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। निर्धारित उपस्थिति पूरी न करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण का विद्यालयी अभिलेखों से मिलान अनिवार्य होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आवेदन से पूर्व विद्यार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी कराया जाएगा। अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से ऑनलाइन अपलोड करना होगा। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों पर विशेष निगरानी रखने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए विद्यालय स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed