फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्लूए कोना-------

आरडब्लूए कोना-------

Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आरडब्लूए कोना-------

विज्ञापन
फोटो
शताब्दी विहार में बस शेल्टर का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार में बच्चों के लिए आरडब्ल्यूए ने बस शेल्टर बनवाया है। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को अशोक श्रीवास्तव ने किया। निवासी रतन चौगत ने बताया कि गर्मी में बच्चों को धूप में खड़ा होना पड़ता था। बारिश के समय भी काफी परेशानी होती थी। लिहाजा बच्चों की सहूलियत के लिए शेल्टर बनाने का फैसला लिया गया। फंड एकत्रित कर बस शेल्टर का निर्माण कराया गया। ब्यूरो

फोटो
खुले में पड़ी निर्माण सामग्री, जिलाधिकारी से शिकायत
नोएडा। सेक्टर-77 में बिल्डर सड़क पर रेत व मिट्टी रखकर निर्माण कार्य करवा रहा है। जो कि एनजीटी के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन है। इसकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है। एक तरफ शहर को प्रदूषण रहित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ बिल्डर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सोसायटी के लोगों ने प्राधिकरण, प्रदूषण विभाग के अधिकारी और जिलाधिकारी से शिकायत की है। मौके पर बिल्डर पानी का छिड़काव भी नहीं करवा रहा है। जिसकी वजह से धूल उड़ती रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो
विधायक ने सुनी समस्याएं, समाधान का आश्वासन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में बृहस्पतिवार को विधायक पंकज सिंह पहुंचे। अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि सोसायटी के लोग भी मौजूद रहे। अध्यक्ष के घर में उनका स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं पर जल्द अमल का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed