फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पलवल

पलवल

Mon, 14 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पलवल
पलवल के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आएगी आड़े
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तीन गांव में किया विकास कार्यों का शिलान्यास
पलवल 14 जनवरी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव कानौली में लगभग 21.68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते व गांव मंडोरी में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों तथा गांव बिचपुरी में लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की वार्षिक इलाज करवाने की सुविधा दी जा रही है। पलवल क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एक मील का पत्थर साबित होगी, जिससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ हाथ का हुनर प्रदान करने कर कार्य करेगी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास कार्य की भरमार कर दी है। पलवल के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। केएमपी व केजीपी, दिल्ली से बडोदरा 12 लेन हाईवे जैसी सौगातें वर्तमान सरकार ने दी है। पलवल के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से ऐलिवेटिड पुल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ मिले। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खाद की काला बाजारी रोकने के लिए खाद को नीम लेपित किया गया है। पिछली सरकारों में खाद को लेकर किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उऽवला योजना के तहत गरीब परिवारों को लगभग 6 करोड़ नि:शुल्क घरेलू गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए हैं। जनधन योजना के तहत लगभग ×2 करोड़ बैंक खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की साख बदली है, विश्व में आज भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से जिला के विभिन्न गांवों में अम्रुत योजना के तहत खारे पानी से निजात दिलाने के लिए मीठे पेयजल व सीवरेज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने मु य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का फूलमाला पहनाकर व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायतों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा, जिसमें भूमि में सेम की समस्या, बिजली, पानी, कऽो रास्ते, गांव की फिरनी, मंडकौला विश्राम गृह का सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण, गांवों में ओपन जिम, व्यायामशालाएं, सामुदायिक केंद्र, शमशानघाट की चारदिवारी व रास्ते को पक्का करवाने तथा बिजली की तारों को बदलवाने, नए खंभे लगवाने जैसे विकास कार्य शामिल हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मांगपत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी विकास कार्यों संबंधी मांगे पूर्ण करवा दी जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आदेश दिए कि वे ग्रामवासियों को हो रही समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हथीन के उपमंडल अधिकारी (ना.) वकील अहमद, हथीन नगर पालिका के चेयरमैन सुमित राजपूत, हथीन मार्किट कमेटी के चेयरमैन लेखराज सहरावत, नूंह मार्किट कमेटी के चेयरमैन बल्ला, डागर पाल के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूडी, नरेंद्र अत्री, गांव मंडौरी के सरपंच प्रताप सिंह भड़ाना, गांव बिचपुरी के सरपंच नरेंद्र बोकन, नरेंद्र, जिला पार्षद गिरधारी लाल, चंदन सिंह, मीडिया प्रभारी सत्यवान शर्मा, संजय गुर्जर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed