{"_id":"5c1004d1bdec22418d7623ac","slug":"71544553681-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कॉलेज के भवन का इंतजार है, पुन्हाना की सैंकडों छात्राओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कॉलेज के भवन का इंतजार है, पुन्हाना की सैंकडों छात्राओं को
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
इंतजार
जनवरी में मिल जाएगा महिला कॉलेज को नया भवन
- 21 करोड़ की लागत से 13 एकड़ जमीन में किया जा रहा तैयार
- 1200 छात्राओं के बैठने की सुविधा होगी उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। मात्र पांच कमरों में चल रहे पुन्हाना के गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को जल्द ही कॉलेज का नया भवन मिलने वाला है। जिसके बाद छात्राओं को किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पडे़गा।
पुन्हाना से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव हाजीपुर में उपमंडल का एकमात्र गर्ल्स कॉलेज बनाया जा रहा है। यह कॉलेज करीब 21 करोड़ की लागत से 13 एकड़ जमीन में बन रहा है। हरियाणा सरकार ने कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस कॉरपोरेशन को सौंपी है लेकिन कॉरपोरेशन ने इसके निर्माण का ठेका गाजियाबाद की बुलंद इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंप रखा है। कॉलेज भवन अगले महीने तक बन कर तैयार होने की संभावनाएं हैं।
बुलंद इंन्फ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम ने बताया कि उनकी कंपनी ने गर्ल्स कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी 18 जुलाई 2017 को ली थी और इसका कार्य अप्रैल 2019 तक पूरा करना था। कॉलेज का 99 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और जनवरी 2019 तक इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज का भवन 85 हजार वर्ग फीट में बनकर तैयार हो रहा है। जिसमें 1200 छात्राओं के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी। भवन में 19 क्लास रूम, पांच लैब रूम, 700 वर्ग फीट में मल्टी परपज हॉल, 3500 वर्गफीट में लाइब्रेरी के अलावा वेटिंग रूम, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल रूम, कैंटीन आदि बनाए जा रहे हैं। बिजली की परेशानी न हो इसके लिए 150 किलोवाट का बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन कर दिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज को हरा भरा करने और अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्या कहती हैं छात्र संघ की पदाधिकारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ताल्लुक रखने वाली एवं पुन्हाना कॉलेज की अध्यक्ष करिश्मा सैनी, उपाध्यक्ष संतोष भडाना और सचिव राधा ने नए भवन के तैयार होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अगर यह कॉलेज पुन्हाना शहर के अंदर होता तो छात्राओं को काफी फायदा होता। उन्होंने कॉलेज को पुन्हाना-होडल रोड से भी जोड़ने की मांग की है।
क्या कहते हैं पुन्हाना के विधायक
पुन्हाना से विधायक एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहीश खान का कहना है कि भाजपा सरकार ने जितनी भी परियोजना शुरू की है उनके भवनों पर जहां लागत से कम खर्चा आया है वहीं वह समय से पहले बनकर तैयार हुई है। जबकि कांग्रेस के राज में कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ और अनुमानित लागत से भी कई गुणा खर्चा होता था। उन्होंने कहा कि गर्ल्स कॉलेज बनने से यहां की लड़कियों की शिक्षा दर में काफी इजाफा होगा।
नव निर्मित गर्ल्स कॉलेज पुन्हाना का भवन।