{"_id":"5ba15632867a557e846496d8","slug":"71537300018-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचशील इंटर कॉलेज को चमकाने में प्राधिकरण करेगा 10 करोड़ खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचशील इंटर कॉलेज को चमकाने में प्राधिकरण करेगा 10 करोड़ खर्च
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: 10 करोड़ रुपये से चमकेगा पंचशील इंटर कॉलेज
सभागार और सीनियर मेस के बचे हुए काम को जल्द शुरू करने के सीईओ के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-94 स्थित पंचशील इंटर कॉलेज का कायाकल्प होगा। इसे चमकाने में नोएडा प्राधिकरण 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंगलवार को सीईओ आलोक टंडन ने कॉलेज का दौरा किया और कई कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने वहां बन रहे 750 दर्शकों की क्षमता वाले सभागार को देखा। इसमें अभी काफी काम बाकी है। सीईओ ने इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए। इस पर करीब 6 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा सीनियर मेस के काम को भी पूरा करने के आदेश दिए। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, इंटर कॉलेज के क्लास रूम, हॉस्टल, रेजिडेंशियल बिल्डिंग का एस्टिमेट तैयार करने को कहा गया। सीईओ ने वहां खेलों की व्यवस्था की भी जांच करके ठीक करने के निर्देश दिए। सीईओ के साथ प्राधिकरण के महाप्रबंधक समाकांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक सत्यपाल, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज टंडन व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
इधर, प्रिंसिपल ने सीईओ से इंटर कॉलेज को डे स्कॉलर के लिए खोले जाने का अनुरोध किया। अभी वहां केवल हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए इस तरह की योजना पेश की गई। सीईओ ने इसका प्रस्ताव देने को कहा। इस दौरान सलाहकार कंपनी ई एंड वाई के प्रतिनिधि भी साथ रहे, जो इसका अध्ययन कर एक रिपोर्ट देंगे।