फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चलती गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों लूटे

चलती गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों लूटे

Thu, 17 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चलती गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों लूटे

विज्ञापन
चलती गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों लूटे
पलवल। फरीदाबाद सेक्टर-55 निवासी महेश ने सदर थाना के एएसआई राजेश को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका साला जयनारायण 16 अगस्त को आगरा जाने के लिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड से एक प्राइवेट कार में बैठा था। कार चालक ने उसे आगरा छोड़ने की बात कही, जिस समय जयनारायण कार में बैठा उस समय कार में दो-तीन युवक और बैठे हुए थे। इसके चलते जयनारायण ने सोचा की कार जल्दी आगरा पहुंचा देगी क्योंकि और सवारियां भी बैठी हुई हैं। कार चालक ने रास्ते में पीड़ित को पीने के लिए पानी दिया तो उसने नि:संकोच होकर पी लिया। पानी पीने के बाद जयनारायण बेहोश हो गया। पानी में कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसके बाद कार में सवार लोगों ने उससे पांच लाख रुपये नकद (जिन्हें वह आगरा अपने जीजा को देने के लिए जा रहा था), गले से सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी व अन्य सामान को लूट लिया और नेशनल हाईवे स्थित गांव मितरोल के पास खेतों में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित को जब होश आया तो वह अपने-आप को खेतों में पड़ा देखकर घबरा गया। पीड़ित ने इसकी सूचना अपने जीजा को दी। पीड़ित जयनारायण के जीजा महेश ने पलवल पहुंचकर इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि लूट बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले में कार्रवाई बल्लभगढ़ थाना पुलिस ही करेगी। इस संबंध सदर थाना प्रभारी रतनलाल ने बल्लभगढ़ थाना पुलिस से संपर्क किया और मामला उनके थाने का होने की बात कही। इस पर आगे की कार्रवाई बल्लभगढ़ थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। वैसे आरोपी को लूट के बाद पलवल क्षेत्र में फेंका गया था।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed