फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   700 players participated in the inter-school sports competition.

Noida News: अंतर विद्यालयी खेल में 700 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Tue, 24 Feb 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
700 players participated in the inter-school sports competition.
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 से 30 विद्यालय के 700 से छात्रों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के तहत प्री नर्सरी कक्षा के लिए ग्रीन बैलेंसिंग रेस, टॉय पिक अप रेस, कक्षा नर्सरी के लिए ईंट एंड रन रेस, बाल बैलेंसिंग रेस हुई। कक्षा एलकेजी के बच्चों ने फ्लैग कलेक्शन रेस, ग्लास पिरामिड रेस में हिस्सा लिया। यूकेजी के छात्रों ने मार्बल एंड स्पून रेस, कोन पिरामिड रेस, कक्षा एक के छात्रों ने बैल रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, कक्षा-2 के स्टूडेंट्स ने ड्रिबल द बॉल रेस सैक रन में प्रतिभाग किया। वहीं कक्षा 3 से 5 के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, रिले 4 इन-टू 25 मीटर दौड़ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाई चारा, मित्रता, आपसी सौहार्द का समावेश करना है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed