फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 youths honored for securing jobs through sports field training

Noida News: खेल मैदान में अभ्यास कर नौकरी पाने वाले 70 युवाओं का सम्मान

Sat, 10 Oct 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
70 youths honored for securing jobs through sports field training
फोटो
विज्ञापन

- हॉकी स्टेडियम के प्रस्तावित निर्माण का विरोध, मैदान बचाने का संकल्प दोहराया



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के 400 मीटर कच्चे मिट्टी के ट्रैक पर अभ्यास कर सरकारी नौकरी पाने वाले करीब 70 युवाओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय खेल परिसर संघर्ष समिति की ओर से आयोजित युवा प्रतिभा सम्मान एवं खेल प्रोत्साहन समारोह में दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और जेल वार्डन की शारीरिक भर्ती परीक्षाओं में सफल युवक-युवतियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं ने खेल मैदान को बचाने का संकल्प दोहराया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मानित युवाओं ने इसी मैदान पर नियमित अभ्यास कर सफलता हासिल की है। इनमें कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत चुके हैं। युवाओं ने कहा कि वे मैदान को बचाने के लिए भी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

500 से अधिक लोग हुए शामिल :
समिति के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि समारोह में ग्रेटर नोएडा के गांवों और सेक्टरों से करीब 500 लोग शामिल हुए। आरडब्ल्यूए, किसान संगठनों और पर्यावरण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी युवाओं का समर्थन किया। वक्ताओं ने खेल परिसर में मौजूदा सुविधाओं के विकास, ओपन जिम की स्थापना और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिसर में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम के निर्माण का भी विरोध किया गया। समाजसेवी उमेश भाटी ने कहा कि समिति ने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई है। समारोह में प्रताप आर्य, राजेंद्र प्रधान, आशीष सोनटके, गऊसेवक विकास, मोहित, डॉ. गजेंद्र और देवराज नागर समेत कई गणमान्य लोग व किसान नेता मौजूद रहे। अंत में मिठाई और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed