फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 thousand defaulters in the district did not deposit Rs 81 crore.

Noida News: जिले में 70 हजार बकायेदारों ने जमा नहीं किए 81 करोड़ रुपये

Sun, 16 Nov 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
70 thousand defaulters in the district did not deposit Rs 81 crore.
जिले में 70 हजार बकायेदारों ने जमा नहीं किए 81 करोड़ रुपये
विज्ञापन

इनके लिए एक दिसंबर से शुरू होगी ओटीएस योजना
सरचार्ज के साथ बकाये पर मिलेगी छूट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में विद्युत निगम के 70 हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ता अब एक दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठा सकेंगे। इन बकायेदार उपभोक्ताओं को पहले चरण में सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट के साथ बकाया राशि पर भी 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अधिकारियों के अनुसार, जिले में कुल 4.5 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 70 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के 370 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इनके लिए एक दिसंबर से योजना शुरू की जा रही है। 70 हजार ऐसे बकायेदार हैं, जिन्होंने एक अप्रैल 2025 के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इन 70 हजार में से भी 11 हजार ऐसे भी बकायेदार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अब तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इन बकायेदारों पर विद्युत निगम का 81 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार पहला चरण 1 दिसबंर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस पहले चरण में पंजीकरण कराने के 30 दिनों में पूर्ण भुगतान कराने वाले उपभोक्ताओं का सरचार्ज के साथ बकाया बिल पर भी 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसी तरह दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराने के बाद 30 दिनों में बकाया राशि का भुगतान कराने पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसी तरह तीसरा और अंतिम चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराने के 30 दिनों में पूर्ण भुगतान करने पर 15 प्रतिशत तक की बकाया बिल पर भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना एक दिसंबर से शुरू की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। योजना के तहत पंजीकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। -एसके जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed