फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 seized vehicles will be evaluated for auction.

Noida News: निलामी के लिए 70 जब्त वाहनों का होगा मूल्यांकन

Mon, 27 Oct 2025 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
70 seized vehicles will be evaluated for auction.
अप्रैल में 63 वाहनों की 23.24 लाख रुपये में हुई थी नीलामी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग जब्त किए गए वाहनों की नीलामी करेगा। इसके लिए नवंबर से मूल्यांकन कार्य शुरू हाेगा। करीब 70 वाहन हैं जिनका मूल्यांकन कर नीलामी की जाएगी। इस वर्ष यह दूसरी नीलामी होगी। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन नंद कुमार ने बताया कि अप्रैल में 63 वाहनों की नीलामी में करीब 23.24 लाख रुपये विभाग को मिले थे।

अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए प्रवर्तन अधिकारियों ने 70 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों को किसी ने छुड़ाया नहीं। मालिकों को नोटिस भी दिए गए। विभाग की ओर से नवंबर की शुरूआत में इन सभी वाहनों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल मोड पर इन सभी की नीलामी होगी। दिसंबर में यह प्रक्रिया पूरी कर जो रकम मिलेगी यह राजस्व के रूप में जमा की जाएगी। जिले में वर्तमान में पांच हजार से अधिक ऐसे वाहन हैं जो या जब्त किए गए हैं या फिर उन्हें किसी कारण सीज किया गया है। यह सभी वाहन जिले के पुलिस थानों, परिवहन विभाग व निगम समेत तमाम सरकारी कार्यालयों पर यह वाहन सिर्फ स्थान घेर रहे हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालयों स्थलों पर आने वाले लोगों को इनके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे वाहन सिर्फ जगह घेरते हैं, इससे सरकारी कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में उन्हें वैकल्पिक स्थानों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed