फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7 thousand rupees transferred from the shopkeeper's mobile

Noida News: दुकानदार के मोबाइल से सात हजार रुपये ट्रांसफर

Sat, 26 Sep 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
7 thousand rupees transferred from the shopkeeper's mobile
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में अकाउंट चेक करने के बहाने दो युवकों ने मोबाइल एसेसरीज दुकानदार के खाते से सात हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। बिशनपुरा निवासी मानसिंह पीर बाबा कट के पास फुटपाथ पर मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दो युवक ईयरबड्स खरीदने पहुंचे। इसके बाद हॉटस्पॉट मांगकर क्यूआर का फोटो खींचकर पैसा मंगाने के लिए किसी को भेजा। इसके बाद उन्होंने खाते में रुपये आने का दावा किया, जबकिरकम नहीं आई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरा खाता जांच करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मानसिंह का पासवर्ड देख लिया। दुकान पर दूसरा ग्राहक आने पर मानसिंह उसे देखने लगे। तभी आरोपियों ने पैसा आया या नहीं चेक करने के लिए उनका मोबाइल लेकर प्रशांत झा नाम के यूपीआई आईडी में सात हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। फेज-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed