{"_id":"69a1b3ab4fc1eb9ec00f6076","slug":"650-kg-of-adulterated-cheese-destroyed-in-greater-noida-before-holi-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी पनीर मिट्टी में मिलाया: होली से पहले जेवर में खाद्य विभाग का एक्शन, बुलडोजर से 650 KG माल नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी पनीर मिट्टी में मिलाया: होली से पहले जेवर में खाद्य विभाग का एक्शन, बुलडोजर से 650 KG माल नष्ट कराया
Fri, 27 Feb 2026 08:42 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:42 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जेवर टोल प्लाजा पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
650 किलो मिलावटी पनीर नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित जेवर टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने पुलिस के सहयोग से आगरा के पूठपुरा उजावली फतेहाबाद स्थित होरी लाल की डेयरी से दिल्ली के पहाड़गंज स्थित शुद्ध गढ़वाल डेयरी को सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे वाहन संख्या (यूपी 83 डीटी 1138) को रोका।
विज्ञापन
जांच के दौरान पनीर का स्वाद कसैला पाया गया। भंडारण की स्थिति भी अस्वास्थ्यकर मिली। प्रथम दृष्टया मिलावट की आशंका पर एक नमूना संग्रहित कर लगभग 650 किलोग्राम पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में टप्पल रोड जेवर स्थित गणपत ट्रेडर्स से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। गिझोड़ सेक्टर-53 स्थित बीकेएस ट्रेडर्स से नमकीन और दादरी स्थित सुगन एग्रो फूड्स से भी सरसों तेल का एक-एक नमूना जांच के लिए है। कुल चार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। होली के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।