{"_id":"5ff7654b8ebc3e2f24766f14","slug":"62-thousand-cheated-by-doctor-on-the-pretext-of-buying-furniture-on-olx-grnoida-news-noi5585264109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के बहाने चिकित्सक से 62 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के बहाने चिकित्सक से 62 हजार ठगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट निवासी चिकित्सक से ओएलएक्स पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने फर्नीचर खरीदने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया और खुद को सेना का जवान बताया। आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान की बात कहकर एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर चिकित्सक और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से कई बार में 62 हजार रुपये निकल गए। शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. शिलादित्य राय चौधरी ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम टेक जोन-4 सोसाइटी में रहते हैं। चिकित्सक ने अपना फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स विज्ञापन दिया था। बीते 22 दिसंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और कहा कि वह उन्हीं की सोसाइटी के पास रहता है। आरोपी ने फर्नीचर खरीदने का सौदा तय किया और ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। इसके लिए चिकित्सक के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर चिकित्सक और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से पैसे निकल गए। चिकित्सक ने आरोपी से रुपये कटने के संबंध में बात की तो उसने कहा कि वह भुगतान कर रहा है थोड़ी देर में पैसे वापस आ जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर चिकित्सक ने पुलिस व साइबर सेल से शिकायत की।