{"_id":"5c01e20dbdec2241903d83aa","slug":"61543627277-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल जन सुविधाकेंद्र पर करें जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल जन सुविधाकेंद्र पर करें जमा
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: जन सुविधा केंद्रों पर बिजली बिल जमा कराने की अपील
उपभोक्ता को कोई शुल्क नहीं देना, केवल बिल की रकम जमा करानी है
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। विद्युत निगम ने जिले के उपभोक्ताओं को नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर बिजली का बिल जमा कराने के लिए अपील की है। केंद्र पर उपभोक्ता को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है। उपभोक्ता को केवल बिल की रकम देनी होगी। नवंबर में 80 लाख रुपये के बिल जमा किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जितने भी उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों से दूर हैं, वह अपने पास के जन सुविधा केंद्र पर भी बिल जमा करा सकते हैं। केंद्रों से करार हुआ है जिसमें विद्युत निगम बिल की राशि की एक फीसदी कमीशन सुविधा केंद्र संचालक को देता है।
सभी बिजली घरों पर खुलेंगे कैश काउंटर
यूपीपीसीएल की जिले में सभी बिजली घर और उपकेंद्रों पर कैश काउंटर खोलने की योजना है। जिले में लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए उन्हें सुविधा देने के लिए अधिक से अधिक कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। अभी 30 कैश काउंटर है और भविष्य में इन्हें 100 किया जाना है। अगले माह तक काम शुरू करने का अधिकारियों ने दावा किया है।
बकाया वसूली के लिए डीएम को पत्र
जिले में विद्युत विभाग की ओर से 4152 लोगों द्वारा बिल राशि समेत अन्य रकम जमा न करने पर रिकवरी नोटिस जारी कर दिए हैं। इसकी सूचना जिलाधिकारी को भेज दी गई है, लेकिन अभी भी बडे़ स्तर पर बकाया राशि की वसूली नहीं हो पाई है। इसके लिए निगम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर वसूली कराने की मांग की है। जिले में करीब 31 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है।