{"_id":"5bef39a0bdec2269be3331b5","slug":"61542404512-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री
नोएडा। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली आज निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सुबह 9.30 बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू होगी जो कि बरौला, सलारपुर, भंगेल, कुलेसरा होकर ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी। रैली को प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा संबोधित भी करेंगे। विनोद ने बताया कि तैयारी को लेकर शुक्रवार को कैलाश सभागार में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान तैयारी की समीक्षा की गई। ब्यूरो