{"_id":"59cbe49e4f1c1bc0538b4b29","slug":"61506534558-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलताबाद फ्लाईओवर पर ऑटो चालक ने रोडवेज बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलताबाद फ्लाईओवर पर ऑटो चालक ने रोडवेज बस के शीशे तोड़े
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलताबाद फ्लाईओवर पर ऑटो चालक ने रोडवेज बस के शीशे तोड़े
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दौलताबाद फ्लाईओवर पर ऑटो चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां ऑटो चालक ने रोडवेज बस के आगे ऑटो अड़ा दिया और अपने दो साथियों को बुलाकर चालक-परिचालक को पीटकर बस के शीशे तोड़ दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार सांपला रोहतक निवासी सुरेंद्र सिंह हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो में परिचालक के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी चालक लीला प्रसाद के साथ गुरुग्राम रोहतक रूट की बस पर है। सोमवार को वह बस लेकर रोहतक के लिए चले थे। जब वे दौलताबाद फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक ऑटो गलत दिशा में आ रहा था। यहां जगह कम होने की वजह से जाम लग गया। ऑटो चालक को समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। किसी तरह से जाम खुलवाकर बस को निकाला गया। वह कुछ ही दूरी पर चले थे कि ऑटो चालक उनकी बस को ओवरटेक करके उनके आगे आ गया और बस को रुकवा लिया। इसके साथ ही बाइक पर दो लोग और भी आ गए जिन्होंने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने पत्थर मारकर बस के शीशे भी तोड़ दिए गए। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल प्रीतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-----------