Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   60,000 duped by claiming he was trapped in Saudi Arabia

Noida News: सऊदी अरब में फंसने की बात कहकर 60 हजार ठगे

Mon, 06 Oct 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
60,000 duped by claiming he was trapped in Saudi Arabia
लोनी। इकराम नगर कॉलोनी में रहने वाले सिलाई फैक्टरी कारोबारी शमीम से साइबर ठगों ने उन्हीं की फैक्टरी का कारीगर बनकर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। वीजा रद्ध होने और इमीग्रेशन पर पकड़े जाने की बात कहकर ठगों ने रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। पुलिस ने चार अक्तूबर की रात कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में शमीम ने बताया कि घर के पास ही उनका सिलाई का कारखाना है। उनका कारीगर कियामुद्दीन सऊदी अरब गया हुआ है। उनके फोन पर वाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कारखाने का कारीगर बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि सऊदी से कोई सामान मंगवाना हो तो बता दें। बात कर रहे व्यक्ति ने कारोबारी के खाते में पांच लाख रुपये डालने और भारत लौटने पर उनसे रुपये वापस लेने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद ठग की दोबारा कॉल आई और उसने वीजा रद्ध होने की वजह से इमीग्रेशन पर पकड़े जाने की बात कही। साथ ही दो लाख रुपये भी मांगे। कारोबारी ने दो बार में उसके बताए बैंक खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन जब कारोबारी ने कॉल की तब आरोपी ने खुद को सुरक्षित बताते हुए वापस न लौटने की बात कही और तब ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस किया जा रहा है। सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed