फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   60 lakh cheated by pretending to make a foreigner a successor

विदेशी के उत्तराधिकार लाभ का झांसा देकर 60 लाख ठगे

Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
60 lakh cheated by pretending to make a foreigner a successor
विदेशी का उत्तराधिकारी बनाने का झांसा देकर 60 लाख ठगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यदि आपको कोई कॉल या ईमेल के जरिए विदेशी का उत्तराधिकारी बनाने व उसकी करोड़ों की संपत्ति दिलाने की बात कहे तो झांसे में न आएं। ग्रेनो वेस्ट में यूनाइटेड किंगडम (यूके) के एक व्यक्ति की परिवार समेत हादसे में मौत के बाद उसके उत्तराधिकारी के तौर पर 12.5 मिलियन पाउंड यानि 122 करोड़ से अधिक की रकम दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गौड़ सिटी निवासी तरुण वार्ष्णेय को 8 जनवरी को यूके के अटॉर्नी ब्रूस ऐडी के नाम से एक ईमेल मिला। जिसमें बताया गया कि यूके में रहने वाले बृज वार्ष्णेय की परिवार समेत 2005 में सड़के हादसे में मौत हो गई थी। बृज वार्ष्णेय का कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं हैं। उनके 12.5 मिलियन पाउंड यूके की नैटिस नाम की बैंक में जमा हैं। उनके अधिवक्ता, यूके और भारत सरकार का कर काटने के बाद 50 फीसदी रकम स्वयं लेंगे और शेष रकम उत्तराधिकारी के रूप में तरुण वार्ष्णेय के खाते में स्थानांतरित करा देंगे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने तरुण वार्ष्णेय से कभी टैक्स के नाम पर तो कभी कस्टम के नाम पर विभिन्न मदों में कई बार में करीब 60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने ठगी में आरबीआई, भारत सरकार आदि के नाम का प्रयोग किया था। इस पर तरुण ने आरबीआई से मामले की जानकारी ली तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। तरुण ने पिछले साल बिसरख कोतवाली में शिकायत दी थी, दिसंबर 2019 में एसएसपी से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed