{"_id":"687f863eae18456e790d4c39","slug":"60-athletes-from-the-district-will-play-in-the-state-athletics-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69102-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलेंगे जिले के 60 एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलेंगे जिले के 60 एथलीट
विज्ञापन
29 से 30 जुलाई को होगी सीनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप, ग्रेनो में हुआ ट्रायल
300 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में होने वाली सीनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के करीब 60 एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में जिलास्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 29 से 30 जुलाई को 28वीं सीनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सेक्टर ओमीक्रॉन-तीन स्थित बाबा राम सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल लिया। आयोजक सचिव सोनू ने बताया कि 100, 200, 400, 800, 1,500, 5,000, 10,000 मीटर दौड़, 110, 400 मीटर बाधा दौड़, लंबी व ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, 7.26 किग्रा भार में शॉर्टपुट, एक और दो किग्रा भार में डिस्कस थ्रो, 600 व 800 ग्राम भाला फेंक, 7.26 किग्रा भार में डिकैथलॉन में समेत अन्य स्पर्धा में महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ट्रायल में महिला-पुरुष सीनियर वर्ग में करीब 60 एथलीट का चयन प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल का शुभारंभ समाजसेवी प्रमोद मावी ने किया। प्रशांत नागर, परिचित भाटी व संजय भाटी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।