{"_id":"69cfc9f691f6253e5e02f8fd","slug":"59-lakh-withdrawn-from-professors-account-by-hacking-his-email-noida-news-c-1-noi1095-4122397-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-मेल हैक कर प्रोफेसर के खाते से निकाले 59 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-मेल हैक कर प्रोफेसर के खाते से निकाले 59 लाख
विज्ञापन
बैंक से पैसे ट्रांसफर के मैसेज आने पर ठगी का पता चला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ई-मेल आईडी और पासवर्ड हैक कर एक प्रोफेसर के खाते से 59 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को बैंक से मैसेज आने पर ठगी का पता चला। मामले में पीड़ित ने बैंक और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले पीड़ित प्रोफेसर पवन कुमार ने बताया कि उनका यस बैंक में करंट अकाउंट है। 23 मार्च की सुबह उनके पास बैंक से सूचना आई उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद उन्होंने खाते का बैलेंस देखा तब पता चला कि उनके खाते से कई बार में 59 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने यह ट्रांजैक्शन खुद नहीं किए थे और न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या अलर्ट मैसेज आया था। जब उन्होंने अपना मोबाइल और ईमेल चेक किया तो पता चला कि उनकी ईमेल आईडी निष्क्रिय हो गई थी। इससे उन्हें शक हुआ कि ठगों ने उनकी ईमेल और बैंक की जानकारी हैक कर ठगी की है।
बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि ठगों ने एनईएफटी के जरिए कई बार में रकम ट्रांसफर की थी। इनमें आठ लाख, 10 लाख, 31 लाख और 10 लाख रुपये के अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। बैंक खातों की जांच की जा रही है। डीसीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी निजी जानकारी, जैसे ईमेल, पासवर्ड या ओटीपी को शेयर न करें। वहीं ओटीपी और पासवर्ड कभी शेयर न करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। ईमेल और बैंक पासवर्ड अलग-अलग रखें। दो-स्तरीय सुरक्षा चालू करें।