Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   59 centres fixed for UP Board examinations

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 59 केंद्र तय

Mon, 16 Nov 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
59 centres fixed for UP Board examinations
- 21 नवंबर तक मांगी आपत्तियां, 27 को जारी होगी अंतिम सूची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित 59 परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। अब इन केंद्रों को लेकर विद्यालयों से 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

जिले में पांच फरवरी 2027 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी प्रस्तावित हैं। इसके लिए परिषद ने अक्तूबर में 58 संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इस सूची पर 28 अक्टूबर तक कुल 26 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनके निस्तारण के बाद प्रस्तावित सूची से तीन केंद्र हटाए गए, जबकि 2 नए केंद्र शामिल किए गए। इसके बाद जिला स्तरीय समिति की मंजूरी से 59 केंद्रों की सूची तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की गई। इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 42 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिषद की ओर से 59 परीक्षा केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। यदि किसी विद्यालय को केंद्र निर्धारण पर आपत्ति है तो वह 21 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


सुविधाओं की जांच के बाद तय हुए केंद्र
परीक्षा केंद्र निर्धारित करने से पहले विद्यालयों में उपलब्ध कक्षों, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच कराई गई। तहसील स्तरीय समितियों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रस्तावित केंद्रों और परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची जिला स्तरीय समिति को भेजी गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने विद्यालयों की आपत्तियों और निर्धारित मानकों की समीक्षा के बाद अपनी संस्तुति बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed