{"_id":"5d740b9e8ebc3e014c4b4d58","slug":"57-thousand-cheated-from-youth-noida-news-noi459893159","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को फौजी बताकर युवक से 57 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को फौजी बताकर युवक से 57 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को फौजी बताकर युवक से ठगे 57 हजार
नोएडा। ओएलएक्स की साइट पर युवक को फौजी से कार खरीदना महंगा पड़ गया। करीब 57 हजार देने के बाद भी युवक को कार नहीं मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत फेज-थ्री पुलिस से की है।
जानकारी के मुताबिक गढ़ी चौखंडी निवासी विकास कुमार को सेकेंड हैंड कार खरीदनी थी। उसने ओएलएक्स की साइट पर कार सर्च की थी। उसे एक आल्टो 800 कार पसंद आई। जो किसी फौजी की थी। फोन पर फौजी संदीप रावत ने बताया कि उसकी पोस्टिंग जैसलमेर बार्डर पर हो गई है। इसलिए वह अपनी कार को बेचकर जाना चाहते हैं। आरोपी ने विकास का विश्वास जीतने के लिए अपना पैन कार्ड, कैंटीन कार्ड और आधार कार्ड आदि का फोटो भी व्हाटस एप कर दिया। इससे युवक को विश्वास हो गया। दोनों के बीच कार को लेकर सौदा हो गया और डिलीवरी करने से पहले उसने टोकन के नाम पर 4500 रुपये भेजने को कहा। फौजी ने 4 सितंबर को फिर से फोन करके पैसे की जरूरत की बात कही और जल्द कार उठाने के लिए कहा। रात में ही उसमें गाड़ी को लेकर किसी को भेजने का आश्वासन दिया। उस व्यक्ति ने भी फोन करके विकास को विश्वास दिलाया कि वह रास्ते में आ गया है। इस पर विकास ने तीन बार में करीब 53 हजार रुपये पेटीएम से मंगा लिए। जब रुपये फर्जी फौजी के पास पहुंच गए तो उसने मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
जिले के साइबर सेल में हर माह ऐसी 5 से ज्यादा शिकायतें आती हैं जिनमें खुद को फौजी बताकर लोगों से ठगी की जाती है। बिसाहड़ा के देवेंद्र का आरोप है कि उसके साथ भी 80 हजार रुपये की ठगी हो चुकी है और उससे मारुति वैन को लेकर फौजी के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। आरोप है कि आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इस तरह की ठगी की बात पहले भी सामने आ चुकी है। लोगों को स्वयं ही सचेत होना होगा तभी इस तरह की वारदात रुकेंगी। वेबसाइट से बात करके इस तरह की वारदात को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। - विनीत जायसवाल, एसपी सिटी नोएडा