फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5.20 lakhs extorted from a woman and a youth in the name of sending them abroad

Noida News: विदेश भेजने के नाम पर महिला व युवक से हड़पे 5.20 लाख

Sun, 21 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
5.20 lakhs extorted from a woman and a youth in the name of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के दो मामलों में महिला व युवक से 5.20 लाख रुपये हड़प लिए गए। इनमें महिला को सिंगापुर और युवक को रूस भेजने का झांसा दिया गया। दोनों की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर लिया।
थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में भारत सेवक नगर निवासी महिला ने बताया कि उसे विदेश जाना था। इस बीच उसका संपर्क उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव लंडोरा निवासी समीर व मुनीष से हुआ। दोनों ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। काफी युवाओं को विदेश भेज चुके हैं। उन्होंने उसे वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसके लिए दो लाख रुपये व दस्तावेज ले लिए। बाकी रुपये बाद में देने की बात तय हुई, पर आरोपियों ने न विदेश भेजा और न दो लाख रुपये वापस किए। तब शिकायत पुलिस को दी। विवेचना अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में गांव गनौली निवासी राशिद ने बताया कि गांव के युवक के माध्यम से जींद जिले के गांव किला नजफगढ़ निवासी आशीष से संपर्क हुआ था। आशीष ने उसे रूस का वीजा लगवाने का झांसा दिया था और इसकी एवज में उससे 3.20 लाख रुपये ले लिए थे। इसके काफी समय बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो आशीष से रुपये वापस मांगे, पर उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। तब शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी वेदपाल ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed