{"_id":"5c8552a6bdec222aaf37b1a0","slug":"51552241318-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना मेडल से नवाजे गए जवान को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना मेडल से नवाजे गए जवान को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना मेडल से नवाजे गए जवान को किया सम्मानित
जम्मू-कश्मीर के सोपिया में गोली लगने के बाद भी आतंकियों को उतारा था मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रविवार को जेवर कस्बे के दाऊजी मोहल्ले में एक सभा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले जवान हरीओम सिंह पुंडीर को सम्मानित किया गया। समिति ने पूर्व सैनिकों को मूलभूत सेवाएं शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री और सैनिक बोर्ड को ज्ञापन भेजा।
थोरा गांव निवासी हरीओम सिंह पुंडीर को उनकी बहादुरी और अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से नवाजा गया था। हरिओम सिंह पुंडीर राजपूत रेजीमेंट राष्ट्रीय राइफल्स की 44 वीं बटालियन में तैनात थे। वे जम्मू-कश्मीर के सोपिया में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च आपरेशन व घेराबंदी में शामिल हुए। आतंकवादियों के हमले में उनके बाएं हाथ में गोली लगी, जिससे हाथ की हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन साहस दिखाते हुए उन्होंने आतंकवादियों पर ग्रेनेड लांचर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने एक समारोह का आयोजन कर हरिओम सिंह पुंडीर व उनके माता-पिता को समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, अशोक कुमार, रामसेवक, विजयपाल सिंह, रहमी खान, घनश्याम शर्मा, चेतन शर्मा आदि उपस्थिति रहे।