फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   666666666666666666

666666666666666666

Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
666666666666666666
सभी किसानों को नहीं है पंजीकरण की जानकारी
विज्ञापन

नूंह। अपनी फसल को सरकारी न्यूनतम मूल्य पर बेचने के लिए फसल का पंजीकरण कराने में किसानों के पसीना छूट रहे हैं। आरोप है कि गांवों के कॉमन सर्विस सेंटर केवल कागजों में हैं, इन पर कहीं कोई मौजूद नहीं होता जिनसे जानकारी ली जा सके। ऐसे में किसान कहां और कैसे अपनी फसल का पंजीकरण कराए। किसानों का कहना है कि इस बाबत जानकारी हासिल करने जब किसान कृषि विभाग में आते हैं तो यहां भी अधिकारी नदारद रहते हैं। इस वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर किसानों को इस बारे में अभी तक पूरी जानकारी भी नहीं है। कृषि विभाग भी फिलहाल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। छपेड़ा के किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में भी वे गए थे लेकिन वहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके पहले बाजरे की फसल की पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। यही हाल रहा तो इसमें भी परेशानी होगी।
आलदोका के सुखीराम देशवाल का कहना है कि सरकार रोजाना नए फरमान जारी कर रही है। किसान पहले ही परेशान व हताश हैं। जिन कॉमन सर्विस सेंटरों पर सरकार पंजीकरण की बात कर रही है वो केवल कागजों में है। ऐसे में किसान क्या करें।
विज्ञापन

जगदेव एडवोकेट का कहना है कि किसान परेशान हैं। सबसे पहले तो पंजीकरण की तिथि बढ़ाई जाए और कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा अन्य केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा दी जाए। कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांवों में जाकर किसानों को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed