फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   धनकोट में कार कारोबारी की गोली मारकर हत्या

धनकोट में कार कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
धनकोट में कार कारोबारी की गोली मारकर हत्या
धनकोट में कार कारोबारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुरानी कारें बेचने-खरीदने वाले एक कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर फर्रूखनगर से वापस गुरुग्राम आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की कार को कब्जे में लिया गया है।
राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र के अनुसार, ज्योति पार्क निवासी कारोबारी महेंद्र वर्मा (38) का रेलवे रोड पर गुरु मोर्ट्स के नाम से ऑफिस है। वह पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर फर्रूखनगर की तरफ निकला था। रात करीब 11 बजे पुलिस को गांव धनकोट के पास स्कॉर्पियो खड़ी होने व उसके पास एक आदमी के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि कारोबारी को तीन गोलियां लगी हैं। दो गोलियां पीछे से मारी गई हैं, जो छाती को चीरती हुई निकल गईं। एक गोली सिर में लगी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही लिया था रिवॉल्वर का लाइसेंस
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेंद्र ने कुछ दिन पहले ही हथियार लाइसेंस लिया था। आवेदन करते वक्त उसने अपनी जान को खतरा बताया था। वारदात के वक्त महेंद्र की रिवॉल्वर कहां थी, इसका पता नहीं लग पाया है। परिजनों को भी रिवॉल्वर की जानकारी नहीं है। वहीं मृतक के पिता लक्ष्मण दास ने बताया कि बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग ज्योति पार्क में रहता था। जबकि वे सेक्टर-7 एक्सटेंशन में रहते हैं। उन्होंने बताया, बेटे का कारोबार अच्छा चल रहा था हालांकि व्यवसाय से जुड़ी कोई भी बात वह घर पर नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में मिली शराब की बोतल
फॉरेंसिक टीम ने मृतक की कार से सबूत एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेंद्र को गोली कार से बाहर मारी गई है। गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

----
परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया है, जिनसे पूछताछ की गई लेकिन पूछताछ में उनकी संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके अलावा गैराज में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शैलेंद्र, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed