फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनर उजाला संवाद

अनर उजाला संवाद

Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
अनर उजाला संवाद
अमर उजाला संवाद
विज्ञापन


खाली प्लॉट पर कार चलाना सीखते हैं लोग, उड़ रही धूल
सेक्टर-46 में गंदगी से भी स्थानीय लोग परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। स्वच्छता का संदेश देने वाला प्राधिकरण सेक्टरों व सोसायटियों को साफ सुथरा बनाने में विफल होता दिख रहा है। सेक्टर-46 में खाली पड़े प्लॉट पर बाहरी लोग कार चलाना सिखाते हैं, जिससे धूल व मिट्टी उड़ती रहती है, इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। बाहर बने कचरा घर में भी कचरा सड़ रहा है। इसे उठाया नहीं जा रहा। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल है। उनका कहना है कि प्राधिकरण द्वारा यहां झाडू़ नहीं लगवाई जाती।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टीसी गौड़ ने बताया कि आज के समय में सभी सेक्टरों व सोसायटियों में गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण बदबू सेक्टरों व सोसायटियों के अंदर प्रवेश कर रही है। घर के अंदर रहने वाले लोगों का बुरा हाल है। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर के अंदर रोज झाडू़ लगवाई जानी चाहिए, लेकिन यहां सप्ताह भर झाडू़ न लगने की वजह से कचरा इकट्ठा हो जाता है, जिससे गंदगी फैल रही है। ऐसे में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते यहां कचरा सड़ने लगा है, जिससे बदबू उठ रही है। यही नहीं मच्छरों के साथ यहां बीमारियां भी पनप रही हैं।
विज्ञापन


लावारिस गाड़ियों से खतरा
सेक्टर में लावारिस गाड़ियां स्थानीय निवासियों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। दरअसल सेक्टर में प्राधिकरण के कई खाली प्लॉट हैं। यहां बाहरी लोगों ने कब्जा कर रखा है। मोटर ट्रेनिंग वाले यहां रोज कार चलाने की ट्रेनिंग देते हैं, जिससे धूल उड़कर घरों में जा रही है। इससे लोगों को सांस संबंधित बीमारियां हो रही हैं। इसकी शिकायत कई बार आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली पड़े प्लॉट पर बाहरी लोग गाड़ी लगाकर उल्टे सीधे काम करते हैं। सारा कूड़ा सेक्टर में डालकर चले जाते हैं। इन पर रोक लगाने वाला भी कोई नहीं है।
-अरुण भाटिया

खाली पड़े प्लॉट पर निर्माण कार्य कराया जाए। मार्केट की व्यवस्था की जाए, जिससे गंदगी पनप न सके, लेकिन प्राधिकरण पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
-एके सभ्रवाल

यहां की सड़कों पर सूखी पत्तियां पड़ी रहती हैं, जो बारिश के समय नालियों में जाकर फंस जाती हैं, जिससे नाली जाम हो रही है। इनकी साफ-सफाई जरूरी है।
-श्याम सुंदर अग्रवाल

प्राधिकरण को साफ-सफाई पर ज्यादा जोर देना चाहिए। अगर रोज सेक्टर में झाडू़ लगाई जाए तो गंदगी का ढेर नहीं लगेगा। प्राधिकरण ने भले ही मुंह फेर लिया है, लेकिन हमारे द्वारा अभियान चलाया जाता है।
- अशोक भसीन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed