{"_id":"5b65ca4e4f1c1bc57a8b82f8","slug":"51533397582-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू----------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू----------
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ध्यानार्थ
-------
एकेटीयू में आगरा से आए छात्रों का हंगामा
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नोएडा परिसर में रविवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने शारदा ग्रुप इंस्टीट्यूशन (एसजीआई) के हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एचआइटीएम) पर ठगी करने का आरोप लगाया। सभी छात्र आगरा से नोएडा स्थित कैंपस पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि वह आगरा के कीथम स्थित एचआइटीएम में बीटेक के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। कॉलेज प्रशासन ने पूरी फीस ली है, अब बंद होने की बात कर रहे हैं। उनको पहले एसजीआई के ही आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में ट्रांसफर करने की बात कही गई थी, लेकिन अब बता रहे हैं कि वहां केवल 12 सीटें हैं। करीब 400 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। हमने पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लिया है। ऐसे में अब हमारा क्या होगा। नोएडा आने पर पता चला कि यहां दूसरे संस्थानों में दाखिले के लिए दोबारा से काउंसलिंग की बात कही जा रही है और ऐसे कॉलेज आवंटित किए जा रहे हैं, जिनका नाम तक नहीं सुना है।