{"_id":"5b59fe914f1c1b48748b7236","slug":"51532624529-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से छूटा एग्जाम, लगाया जाम किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से छूटा एग्जाम, लगाया जाम किया विरोध
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
बारिश से छूटी परीक्षा, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध
नोएडा। सेक्टर-62 में एक परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को घुसने नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों ने बारिश और जाम की बात कहकर परीक्षा में शामिल होने देने की गुहार लगाई। लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर पुलिस पहुंची और उनको समझाकर जाम हटवाया।
एक परीक्षार्थी ने बताया कि उसका कंप्यूटर साइंस पीजीटी का पेपर था। परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक पहुंचना था। लेकिन भारी बारिश और जाम की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाने से उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। परीक्षार्थियों का कहना था कि अगर बारिश से जाम की सूचना पहले से ही थी तो परीक्षा क्यों ली गई और अगर परीक्षा लेनी ही थी तो सबको प्रवेश दिलाया जाता। इस मामले को लेकर परीक्षार्थी नजदीकी थाने भी पहुंचे। ब्यूरो