फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्टार्टअप समिट का आयोजन---------

स्टार्टअप समिट का आयोजन---------

Thu, 26 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्टार्टअप समिट का आयोजन---------
नोएडा में हुआ पहले स्टार्ट-अप
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
- डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर आज चाणक्यपुरी में इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नोएडा में बृहस्पतिवार को प्रथम स्टार्टअप इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आयोजन किया गया। इसमें 1500 करोड़ के कम्बाइंड पोर्टफोलियो के साथ स्टार्ट-अप इन्वेस्टमेंट हेतु लगभग 9 से अधिक प्रतिष्ठित इन्वेस्टर्स ने भाग लिया। समिट की स्टार्ट-अप परिक्रमा में चयनित 46 एवं स्टार्टअप गैलरी के 14 छात्र-छात्राओं ने निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने आइडिया को सराहा और बिजनेस प्लान पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देना विवि की प्रतिबद्धताओं में से एक है। यही कारण है कि कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में इस प्रकार का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर यूपीआईडी के निदेशक प्रो. वीरेन्द्र पाठक, सीआईआईएस के एडवाइजर सृजन पाल सिंह के साथ लगभग 100 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा विवि की ओर से आज (शुक्रवार को) भारतरत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली के प्रवासी भारतीय भवन चाणक्यपुरी में इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव ऑन लाइवेबल अर्थ प्लेनेट के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, एरोनॉटिकल सिस्टम, डीआरडीओ की डायरेक्टर जर्नल टेसी थामस एवं केंट आरओ सिस्टम के फाउंडर चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर महेश गुप्ता, विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के साथ मंचासीन रहेंगे। इस कॉन्क्लेव में 600 से अधिक डेलीगेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed