{"_id":"5b3d05164f1c1b00278b4785","slug":"51530725654-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास रैली की तैयारी जांचने पहुंचे उपायुक्त और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास रैली की तैयारी जांचने पहुंचे उपायुक्त और एसपी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विकास रैली की तैयारी जांचने पहुंचे उपायुक्त और एसपी
-सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को तैयारी पूरी रखने के आदेश दिए
-फिरोजपुर झिरका के एसडीएम ने रात को भी शहर की कराई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में 14 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विकास रैली को लेकर बुधवार को जिले के उपायुक्त (डीसी) पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक(एसपी) नाजनीन भसीन अधिकारियों को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा करने पहुंचे। डीसी और एसपी ने यहां सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से जांचा। इस मौके पर डीसी ने अधिकारियों को रैली से पहले खामियों को दूर करने तथा सभी प्रकार की तैयारियों को पूर्ण करने के आदेश दिए।
अनाज मंडी का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों काफिला हेलीपैड के लिए जगह देखने तिजारा मार्ग पर स्टेडियम पहुंचा। यहां सीएम का हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके बाद अलवर मार्ग पर विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया गया। जहां सीएम नाश्ते के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। 14 तारीख को अनाज मंडी में विकास रैली होने जा रही है। इसको लेकर तमाम अफसर फिरोजपुर झिरका में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं। वहीं रैली की तैयारियों को लेकर फिरोजपुर झिरका के एसडीएम ने रात को भी शहर की कराई सफाई। इस मौके पर नगराधीश प्रदीप अहलावत, एसडीएम प्रशांत अटकान, सीईओ गजेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सज्जन सिंह, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन फैजल इब्राहिम, बिजली निगम एक्सईएन रामनिवास, सीएमओ डॉ. राजीव बातिस, डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्णकुमार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष आलम मुंडल, चेयरमैन सुनील जैन, गौरव जैन थाना प्रबंधक अशोक दहिया सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।