फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   51 colonizers who cut illegal colonies will be declared land mafia

अवैध कॉलोनी काटने वाले 51 कॉलोनाइजर घोषित होंगे भूमाफिया

Tue, 10 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
51 colonizers who cut illegal colonies will be declared land mafia
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी काटने वाले 51 कॉलोनाइजरों को चिह्नित किया है। कॉलोनाइजरों को भूमाफिया घोषित करने के लिए उनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। सोमवार को एंटी टास्क फोर्स की बैठक में कॉलोनाइजर को भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई की जानी थी। हालांकि किसी कारण बैठक नहीं हो सकी। अब इसकी बैठक बृहस्पतिवार को होगी जिसमें चिटहेरा भूमि घोटाले में शामिल लोगों को भी भूमाफिया घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ सुरेंद्र सिंह ने सभी अफसरों को अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं जिला प्रशासन भी अवैध निर्माण कर रहे कॉलोनाइजरों को चिह्नित कर रहा है। प्राधिकरण की ओर से 51 कॉलोनाइजर की सूची जिला प्रशासन को भेजी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि प्राधिकरण ने जिन लोगों की सूची भेजी है। इन सभी को भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को होने वाली एंटी टास्क फोर्स के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारी निरीक्षण कर जांच रहे अवैध कॉलोनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सोमवार को भी अपने-अपने वर्क सर्किल में मौके पर जाकर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही यह देख रहे हैं कि कोई ऐसा स्थान तो नहीं है जहां पर कॉलोनी काटी जा रही हो। जल्द ही सीईओ सुरेंद्र सिंह स्वंय भी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed