{"_id":"6919dc2735667544c60ff0d9","slug":"51-candidates-in-the-fray-for-ward-by-elections-noida-news-c-340-1-del1011-112684-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वार्ड उपचुनाव के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वार्ड उपचुनाव के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में 64 उम्मीदवार उतरे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में इन्हीं वार्डों से 64 उम्मीदवार उतरे थे।
उपचुनाव के लिए 58 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से पांच के नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द हो गए। इसके अलावा दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया से भाजपा की नारायणा वार्ड में दिक्कत दूर हो गई है। इस वार्ड में दो नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जाकर बागी रूप में नामांकन दाखिल किया था। इनमें से एक पूर्व पार्षद प्रमोद तंवर का नामांकन पत्र खारिज हो गया जबकि दूसरे बागी नेता करोल बाग जिले के ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ऋषिपाल तंवर ने स्वयं ही नाम वापस ले लिया। इधर, सबसे अधिक 7 उम्मीदवार नारायणा वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। द्वारका-बी, दक्षिणपुरी और ग्रेटर कैलाश वार्डों में सबसे कम तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होगी।