फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5,000 LED lights to be replaced in Greater Noida.

Noida News: ग्रेनो में बदली जाएंगी 5000 एलईडी लाइटें

Sun, 27 Sep 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
5,000 LED lights to be replaced in Greater Noida.
ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों पर रोशनी बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 5000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें बदलने का काम शुरू हो गया है। प्राधिकरण का विद्युत अभियांत्रिकी विभाग यह कार्य कर रहा है। यह काम अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा सहित अन्य सेक्टरों और मुख्य मार्गों पर किया जा रहा है। अब तक 1200 से अधिक लाइटें बदली जा चुकी हैं। वर्षों पुरानी स्ट्रीट लाइटों की रोशनी कम होने से रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। अंधेरे वाले स्थानों पर हादसों का खतरा भी बना रहता था। वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र में करीब 5000 एलईडी स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी। इस पर करीब 1.6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में कुल एक लाख से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed