Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   500 homes have lost power for six days

Noida News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 500 घरों की बिजली छह दिन से ठप

Sun, 28 Sep 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
500 homes have lost power for six days
-गर्मी के साथ पेयजल संकट की भी मार झेलने पर मजबूर हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा।
दादरी के दौलतराम मार्केट में रखे ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच सौ घरों की बिजली ठप हो गई है। लोगों में आक्रोश है। बिजली नहीं मिलने से गरमी में लोगों का बुरा हाल है। ऊपर से पानी की किल्लत से बुरा हाल है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी आगामी दो दिन में आपूर्ति नियमित कराने का दावा कर रहे है।


दादरी के दौलतराम मार्किट में एक हजार केवी का ट्रांसफार्मर है। इससे दौलतराम मार्किट, पुराना कठहेरा रोड, शिव नगरी, राव रामफल सिंह कालोनी, अंबेडकर नगर समेत इलाकों में करीब 500 घर और 100 दुकानों को बिजली दी जाती है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद छह दिनों से इस इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप है। हालांकि 620 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति देने का प्रयास किया गया। इससे भी केवल तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। राव रामफल सिंह कालोनी निवासी संतराम ने बताया कि छह दिन से उनको बिजली नहीं मिली है। घरों में दैनिक जरूरतों को पूरा कराने के लिए पानी तक नहीं है। अंबेडकर नगर निवासी रूपवती ने बताया कि घर में बच्चे बीमार है। ऐसे में बिजली नहीं होने से परेशान है।
विज्ञापन

----------------
वर्जन
-अधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। समस्या को दूर करने के लिए रविवार देर रात तक नया 1000 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
-संजय सिंह, जूनियर इंजीनियर सबस्टेशन चिटहेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article