फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 thousand awardee arest in bike boat scame

50 हजार का इनामी ललित भाटी गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
50 thousand awardee arest in bike boat scame
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 50 हजार का इनामी ललित भाटी गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एसटीएफ और ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के एक और 50 हजार के इनामी मेरठ मवाना निवासी ललित भाटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इनामी होने के बाद यह एसटीएफ की रडार पर आया था। फर्जीवाड़े के अभी 21 आरोपी फरार हैं। ललित पर निवेशकों ने दादरी थाने में 56 केस दर्ज कराए हैं। वहीं, अमर उजाला ने ललित के ठिकाने पर दबिश देने की खबर एक दिन पहले ही प्रकाशित कर दी थी। एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा और डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। सोमवार रात टीम को सूचना मिली थी कि ललित भाटी दादरी से दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में है। टीम ने शिव नादर विवि के पास आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संदीपुर सेठ गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बाइक बोट फर्जीवाड़े में निवेशकों को एक साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर फंसाया था। निवेशकों के मुताबिक, आरोपी को संजय भाटी ने कंपनी की तरफ से फॉरर्च्यूनर दी थी और प्रतिमाह मोटा वेतन दिया जाता था। इसकी एवज में आरोपी निवेशकों को ठगी का शिकार बना रहा था।

दादरी थाने में दर्ज हुए 14 नए केस
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अब तक पुलिस और जांच एजेंसियां दादरी थाने में बाइक बोट फर्जीवाड़े के संबंध में आरोपियों पर 57 केस दर्ज होने की जानकारी देती रहीं हैं। इस मामले में 14 नए केस दादरी कोतवाली में दर्ज किए जा चुके हैं। मंगलवार को दादरी कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान ने जानकारी दी है कि मामले में कुल 71 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed