फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 percent subsidy to dairy

डेयरी को 50 प्रतशत अनुदान

Mon, 25 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
50 percent subsidy to dairy
नूंह। हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेश की प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता में बढ़ोतरी करने तथा डेयरी व्यवसाय से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से दुग्ध एवं डेयरी से संबंधित कई नई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हाईटेक मिनी डेयरी योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालक 4, 10, 20 तथा 50 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित कर सकते हैं। विभाग द्वारा 4 व 10 दुधारू पशुओं (भैंस/गाय) की डेयरी स्थापित करने वाले व्यक्तियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार, 20 व 50 दुधारू पशुओं की डेयरी पर ब्याज की सब्सिडी देने का प्रावधान दिया गया है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों के लिए 2/3 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने तथा सुअर पालन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भेड़ या बकरियों की डेयरी करने वाले व्यक्तियों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। डेयरी पालन का व्यवसाय करने के इच्छुक व्यक्तियों को सरल पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करते समय परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसल चैक तथा बैंक की एनओसी अपलोड करनी होगी। विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में पशु पालन एवं डेयरी विभाग के कार्यालय से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed