{"_id":"604e6a498ebc3e5912313dae","slug":"50-people-suffering-from-vomiting-and-other-health-problam-due-to-polluted-water-grnoida-news-noi571315317","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित पानी से 50 लोगों को उल्दी और दस्त की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित पानी से 50 लोगों को उल्दी और दस्त की परेशानी
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के ऐस एस्पायर सोसाइटी में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसाइटी के निवासी लगातार डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसाइटी में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। इस दौरान करीब 50 लोगों में उल्टी-दस्त और पेट में मरोड़ की शिकायत मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी के खराब होने की आशंका जताई है। पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सोसाइटी में एक सप्ताह में 70 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। इनमें बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। लोगों को आशंका है कि पानी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों ने पानी का टैंक समय पर साफ नहीं कराने का आरोप लगाया है। निवासियों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की। इस पर रविवार सुबह 11 बजे बिसरख सामुदायिक केंद्र की टीम सोसाइटी पहुंची। इसमें चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल सिंह, फार्मासिस्ट डॉ. संजीव, लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। टीम ने दोपहर 2:30 बजे तक 54 लोगों की जांच की। टीम के सदस्यों ने बताया कि करीब 50 लोगों में उल्टी, दस्त और पेट में मरोड़ की शिकायत मिली है। उनको दवा दी गई है।
उबला पानी पीने वालों को दिक्कत नहीं
डॉक्टरों ने बताया कि बीमार लोगों से पूछताछ भी की गई। इस दौरान पता चला कि जो लोग उबला पानी पी रहे हैं, उन्हें दिक्कत नहीं है। वहीं, आरओ और सामान्य पानी पीने वालों को ही दिक्कत हो रही है। ऐसे में पानी में दिक्कत हो सकती है। पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सोसाइटी में रविवार को भी चार लोगों में उल्टी, दस्त की शिकायत मिली है। इनमें तीन बच्चे और एक बुजुर्ग हैं। ये टावर ई, जी और अन्य के निवासी हैं।
विज्ञापन
बंद कर दी प्राधिकरण के पानी की आपूर्ति
सोसाइटी में प्राधिकरण के पानी की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन एक सप्ताह से निवासी लगातार डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण मेंटेनेंस टीम ने सोसाइटी में प्राधिकरण के पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। फिलहाल ग्राउंड वाटर की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, कई लोग बाजार से पानी खरीदकर पी रहे हैं। साथ ही अन्य काम में भी उसका उपयोग कर रहे हैं। कुछ निवासी उबला पानी पी रहे हैं, ताकि बीमार न पड़ें।
प्राधिकरण के पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ग्राउंड वाटर और प्राधिकरण के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पानी में किसी तरह की दिक्कत नहीं लग रही है।
- अभिषेक यादव, मेंटेनेंस मैनेजर, ऐस एस्पायर सोसाइटी