फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50-50 thousand fine on two firms careless in cleanliness

साफ-सफाई में लापरवाह दो फर्माें पर 50-50 हजार का जुर्माना

Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
50-50 thousand fine on two firms careless in cleanliness
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के अफसरों ने शनिवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक का दौरा किया तो साफ-सफाई नहीं मिली। ऐसे में प्राधिकरण ने जिम्मेदार दो फर्मों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जीएम परियोजना एके अरोड़ा टीम के साथ ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक में पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण में सड़क, ड्रेनेज, सीवर, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सेक्टर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। लापरवाही पर उर्मी इंटरप्राइजेज और वैष्णो कंस्ट्रक्शन फर्म पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी है। वहीं, नेफोमा और स्थानीय निवासियों ने अफसरों को समस्याओं से अवगत कराया। नेफोमा की महासचिव रश्मि पांडेय ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में अतिक्रमण बढ़ रहा है। गंदगी, टूटी सड़क और गांवों के अंदर की सड़कों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। एक मूर्ति चौक के सौंदर्यीकरण, सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed