{"_id":"68f797595b78ff184a0ca182","slug":"5-theft-arrested-grnoida-news-c-1-gnd1002-3541063-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
- नौकरी करने आए थे नोएडा, बन गए स्नेचर, कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक गिरोह का कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से छीने गए 11 मोबाइल, चोरी की एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-47 जलवायु विहार के पीछे खाली पड़े प्लॉट के पास से पांच बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दीपांशु, चांद मोहम्मद, कुनाल कुमार, कुनाल यादव, ललित कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये लोग भीड़-भाड़ और सुनसान स्थान पर रेकी करते हैं और राह चलते लोगों से मोबाइल आदि छीनते हैं। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन भी चुराते हैं। इनके पास से चोरी की स्कूटी और एक बाइक मिली है। पांचों नोएडा में नौकरी करने के लिए आए थे लेकिन नशे के चक्कर में चोरी और स्नैचिंग की वारदात करने लगे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। इसमें चांद मोहम्मद पर 5, दीपांशु पर 3 , कुनाल पर 4, कुनाल यादव 1 और ललित कुमार पर एक केस दर्ज है।
पार्किंग और डिलिवरी ब्वॉय का करते हैं काम : पुलिस पूछताछ में पता चला कि चांद मोहम्मद एक प्राइवेट अस्पताल में वाहन पार्किंग का काम करता है। यहीं से इसकी दोस्ती कुछ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों से हुई। दीपांशु डिलिवरी ब्वॉय का काम करता है। इन लोगों का गुजारा कमाई के पैसों से नहीं हो रहा था। इसके बाद इन सभी ने एक गिरोह बना लिया और लूट व चोरी की घटनाएं करने लगे।