फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 members of a gang that robbed people were arrested

बुलंदशहर के ध्यानार्थ : लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
5 members of a gang that robbed people were arrested
(नोटः टैक्सी चालक से मारपीट, मोबाइल और नकदी चोरी कर फरार वाली खबर को डिलीट कर इसे इस्तेमाल कर ले)
विज्ञापन

फोटो-
टैक्सी चालकों और राहगीरों को बनाते थे निशाना,
-19 मोबाइल, दो कारें, तमंचे और नकदी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने टैक्सी चालकों और राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सोमवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। अनकी पहचान उन्नाव के अंकित सिंह (19), बुलंदशहर के दीपांशु (19), तरुण ठाकुर (19) व मोहित राजपूत (19) और गढ़ी शहदरा सेक्टर-142 के नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी (23) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 20 मोबाइल, दो कारें, चार हजार रुपये, तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। आरोपी छह माह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर में देर रात लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों व टैक्सी चालकों से लूटपाट करते थे। वे अबतक 20 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राहगीरों को गाड़ी में बैठाकर मारपीट कर आरोपी उनसे मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लूट लेते थे। जैसे-तैसे कार चलाने पर जब टैक्सी चालक उन्हें रोकते थे तो मारपीट कर उनसे भी लूटपाट की जाती थी। 16 मई को तड़के भी आरोपियों ने ईटा-1 क्षेत्र में टैक्सी चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन, 5000 रुपये नकद तथा कार की चाबी लूट ली थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर लेते थे टैक्सी
वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपी अक्सर किराये पर गाड़ियां लेते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल वेन्यू और थार कार भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी मोहित राजपूत पर पहले से दादरी और सूरजपुर थानों में कई मामले दर्ज हैं। नवाब, अंकित, तरुण और दीपांशु के खिलाफ भी लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed