फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 criminals who looted in Karol Bagh caught from Kaithal

Noida News: करोल बाग में लूटपाट करने वाले 5 बदमाश कैथल से दबोचे

Thu, 09 May 2024 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
5 criminals who looted in Karol Bagh caught from Kaithal
वारदात के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए चले जाते थे हिमाचल, यूपी
विज्ञापन

पकड़े दो आरोपी पंजाब में वर्ष 2021 के दौरान दंगे के मामले में रहे हैं शामिल
-------------
1.30 लाख रुपये, एक पिस्टल और सात कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करोल बाग में दो जगह लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने कैथल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, सात कारतूस और 1.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जींद, निवासी अभिषेक उर्फ शेखा (21), नवीन उर्फ अलादीन (24), सुखविंदर उर्फ टाइगर (24), विजय (19) और श्रीपाल उर्फ भोला (21) के रूप में हुई है। श्रीपाल करोल बाग में कैश कलेक्शन का काम कर चुका है। इसकी सूचना पर ही वारदात अंजाम दी गईं थीं। वहीं, अभिषेक और सुखविंदर के खिलाफ पंजाब में वर्ष 2021 में दंगे का मामला दर्ज है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्घन ने बताया कि 26 अप्रैल को बदमाशों ने करोल बाग में मोबाइल कारोबारी और उसके साथी को पिस्टल दिखाकर पौने तीन लाख लूटे थे। इससे पूर्व आरोपियों ने करोल बाग में ही एक कारोबारी के कैश कलेक्शन एजेंट से 6.85 लाख रुपये लूट लिए थे। एएटीएस इंचार्ज रघुवीर मीना की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिला। इसके आधार पर पीछा करती हुई पुलिस की टीम कैथल पहुंची और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी वारदात बाद के पैदल करोलबाग मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। यहां से पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर उतरे और बस में सवार हो गए। बाद में बस से उतरने के बाद कैब से यह कैथल पहुंच गए। यहां एक दोस्त की आईडी से होटल बुक किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, यूपी, पंजाब और हरियाणा के दूसरे इलाकों में पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि मामला ठंडा होने के बाद वापस लौट आते थे। हर बार लूट की वारदात के बाद आरोपी इसी तरह पुलिस को चकमा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed