{"_id":"5f4c00738ebc3e6d003d5330","slug":"5-arrested-including-stealing-employee-in-the-company-noida-news-noi5330129138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में चोरी करने वाले कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में चोरी करने वाले कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
कंपनी में चोरी करने वाले कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार
नोएडा। फेज-2 पुलिस ने कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सुरक्षा गार्ड, चौकीदार, कर्मचारी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काफी माल बरामद भी हुआ है। आरोपी शनिवार रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रीन बेल्ट में माल छिपा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर-80 में तरुण वर्मा की कंपनी हैं, जिसमें तौलिया, पीतल के बर्तन सहित कई तरह के सामान बनाए जाते हैं। कंपनी में सुरक्षा गार्ड सतेंद्र तोमर, चौकीदार अशोक, कर्मचारी शिवा मिलकर चोरी करते थे। माल को गाजियाबाद के कबाड़ी आसिफ को बेचा जाता था। आरोपियों ने पुरानी एसेंट कार ले रखी थी। कंपनी बंद होने पर हर सप्ताह शनिवार-रविवार की रात पीतल-एल्युमीनियम, तौलिया आदि सामान चुराकर गाड़ी में ले जाते थे। कार को कोई रोकता तो कंपनी का कार्ड दिखा देते थे। आरोपी पीतल-एल्युमीनियम कबाड़ी को बेचते थे। वहीं तौलिया अन्य स्थानों पर बेचते थे। बीती रात भी आरोपी चोरी कर कुछ माल कंपनी के पास ट्यूबवेल के कमरे में छिपा रहे थे। तभी पुलिस ने सतेंद्र, अशोक और शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि कार चालक मोनू और आसिफ भी कुछ दूरी पर सामान लेने के लिए खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।