{"_id":"6aa400847fd497785f07f9fc","slug":"48-swine-flu-cases-detected-in-24-hours-noida-news-c-1-noi1095-4711860-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 48 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 48 मरीज मिले
विज्ञापन
- 99 मरीज सक्रिय होम आइसोलेशन में करवा रहे इलाज, जिला अस्पताल में भर्ती महिला की छुट्टी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मौसमी बदलाव के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में स्वाइन फ्लू के 48 मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 365 गई है। जिले में कुल 99 मरीज सक्रिय अवस्था में हैं जिनका होम आइसोलेशन में इलाज जारी है।
सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीज रोजाना मिल रहे हैं। मरीजों के ठीक होने की रिपोर्ट भी लगातार हमारे पास आ रही है। जिले में अबतक स्वाइन फ्लू के 266 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वाइन फ्लू के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिला अस्पताल में एक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला मरीज भर्ती थी जिसकी हालत ठीक होने पर छुट्टी कर दी गई है। चिकित्साधिकारी असद महमूद ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला की सभी जांच सामान्य आई थीं। स्वाइन फ्लू के लक्षण भी बहुत कम हो गए थे। महिला की सूखी खांसी की दवा चल रही है।