फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   48 hecteyer land gave yamuna athourity

नोएडा एयरपोर्ट : प्रशासन ने 48 हेक्टेयर भूमि यीडा को सौंपी

Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
48 hecteyer land gave yamuna athourity
नोएडा एयरपोर्ट : प्रशासन ने 48 हेक्टेयर भूमि यीडा को सौंपी
विज्ञापन

जेवर (संवाद)। प्रशासनिक अफसरों ने अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर के लिए सोमवार को ग्राम दयानतपुर और रोही गांव में किसानों के साथ वार्ता कर 48 हेक्टेयर जमीन यीडा को सौंप दी। प्रशासन अब तक एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की जाने वाली कुल 1239 हेक्टेयर जमीन की 92 प्रतिशत से अधिक भूमि प्राधिकरण को सौंप चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही शेष 8 प्रतिशत जमीन पर भी किसानों से वार्ता के बाद कब्जा प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जेवर तहसीलदार दुर्गेश सिंह और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी जेवर के दयानतपुर एवं रोही गांव पहुंचे। यहां किसानों के साथ वार्ता करते हुए अधिगृहीत जमीन पर कब्जा प्राप्त किया। इसके बाद प्रशासन ने दयानतपुर की 33 हेक्टेयर और रोही की 15 हेक्टेयर जमीन यीडा को सौंप दी। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन उन किसानों की जमीन अधिगृहीत कर रहा है, जिन्होंने अपनी जमीन का मुआवजा ले लिया है। एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। इसमें से 1239 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अब तक 1142.65 हेक्टेयर भूमि यीडा को सौंप जा चुकी है। यह अधिगृहीत होने वाली भूमि का 92.17 प्रतिशत हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed