फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4696 people got homes in the district in two and a half years

Noida News: जिले में ढाई साल में 4696 लोगों को मिला आशियाना

Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
4696 people got homes in the district in two and a half years
फोटो
विज्ञापन

-फ्लैटों में बसाया आशियाना, सालों बाद हुई रजिस्ट्री

- रजिस्ट्री विभाग ने इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कर कमाए 274 करोड़ रुपये

ऋषभ कौशल

नोएडा। बीते ढाई सालों में 4696 शहरवासियों का नोएडा में अपना घर का सपना पूरा हो सका। रजिस्ट्री विभाग के अनुसार, फरवरी 2024 से इस साल जुलाई महीने तक रजिस्ट्री विभाग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय कार्यालय में 4696 आवेदन मिले, जिनकी रजिस्ट्री की गई। इससे उन्हें मालिकाना हक मिल सका।

रजिस्ट्री विभाग की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार, फरवरी 2024 से मार्च 2024 के बीच 299 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। अप्रैल में 215, मई में 255, जून में 231 और जुलाई में 156 फ्लैट पंजीकृत हुए। अगस्त में 141, सितंबर में 176 और अक्टूबर में सबसे अधिक 332 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। नवंबर में 230 और दिसंबर में 256 फ्लैट पंजीकृत हुए। वर्ष 2025 में जनवरी से जून तक क्रमश: 202, 144, 127, 135, 166 और 151 फ्लैटों का पंजीकरण हुआ। जुलाई में 181, अगस्त में 178, सितंबर में 162, अक्टूबर में 144, नवंबर में 96 और दिसंबर में 124 फ्लैट पंजीकृत किए गए। वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक 109, 80, 93, 152, 101 और 28 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। जुलाई में अलग-अलग तारीखों पर 32 फ्लैट पंजीकृत हुए।
विज्ञापन


4696 फ्लैटों की रजिस्ट्री से विभाग को मिला 274 करोड़ राजस्व
रजिस्ट्री विभाग के अनुसार, उप निबंधक कार्यालय प्रथम, द्वितीय और तृतीय नोएडा में फरवरी 2024 से जुलाई 2026 तक कुल 4696 फ्लैटों का पंजीकरण किया गया। इन रजिस्ट्रियों से सरकार को 274 करोड़ 24 लाख 17 हजार 136 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। हालांकि, बड़ी संख्या में फ्लैट अभी भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधूरे काम काज के चलते कई सोसाइटियों में ठप है रजिस्ट्री
अभी भी नोएडा के रियल एस्टेट में अपना पैसा लगाने वाले हजारों लोगों के पैसे फ्लैट पर फंसे हुए हैं। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधूरे काम काज के चलते कई सोसाइटियों में अभी भी फ्लैटों की रजिस्ट्री लंबित है। इसके चलते लोग दशकों से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री की आस में हैं। सेवन एक्स, सेक्टर 137 समेत एक्सप्रेसवे की कई सोसाइटियों में अभी अधूरे काम काज के चलते रजिस्ट्री लंबित है।


वर्ष पंजीकृत फ्लैट प्राप्त राजस्व
2024 2,291 136.05 करोड़
2025 1,810 105.82 करोड़
2026 595 31.16 करोड़ (जुलाई तक)
कुल 4,696 274.03 करोड़
-----

फ्लैटों की रजिस्ट्री जारी है, जैसे ही उनकी ओर से पूरे हो चुके फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदन आ रहे हैं, उनकी रजिस्ट्री बिना किसी देरी के की जा रही है। -अरुण कुमार शर्मा, एआईजी प्रथम, रजिस्ट्री विभाग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed